लक्ष्मी विसर्जन के दौरान झलफा गांव में हुआ विवाद, हिर्री पुलिस ने 7 लोगों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलफा में लक्ष्मी विसर्जन के दौरान लड़ाई-झगड़ा और विवाद करने वाले 7 लोगों के खिलाफ हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजों और नशाखोरी करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं पीएसआई उषा निषाद के निर्देशन में हिर्री पुलिस ने ग्राम झलफा में लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की।
इन 7 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
- हरिष साहू उर्फ मैडी (23 वर्ष)
- संदीप साहू (24 वर्ष)
- कृषदास मानिकपुरी (18 वर्ष)
- विशाल साहू (18 वर्ष)
- अमन दास मानिकपुरी (21 वर्ष)
- ओमदास मानिकपुरी (21 वर्ष)
- नारायण यादव (28 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम झलफा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।
हिर्री पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने, सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने एवं विवाद उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे तत्वों के विरुद्ध हिर्री पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

