बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलमीतार में मां लक्ष्मी काली पूजन युवा समिति द्वारा विशाल जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार नीलकमल वैष्णव और विनोद मरावी की टीम ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर ऐसा माहौल बनाया कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर रहे। आसपास के दर्जनों गांवों से 7 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास का आयोजन समिति ने बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जगराता जैसे आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होते रहने चाहिए। ये हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ उपाध्याय, सरपंच रमेश शिकारी, पाले गुरुजी, आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव और सीताराम श्रीवास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में लव जायसवाल, कुश जायसवाल, सत्तार खान, शिवा दास मानिकपुरी, महावीर निर्मलकर, प्रतीक शुक्ला, रामनाथ साहू, भागवत निर्मलकर, सोनू निर्मलकर और यशवंत विश्वकर्मा सहित समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में रानीगांव, जंजीराडीह, भरदईयाडी, साल्हेघोरी, सीलदाहा, रतनपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।


